
हल्द्वानी: महाराष्ट्र और हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजों पर उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और नैनीताल सांसद अजय भटट का कहना है की अति आत्मविश्वास के चलते दोनों राज्यों के चुनाव परिणाम भाजपा के हिसाब से नहीं आये हैं। सीटें कम होने से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन हम दोनों राज्यों में सरकार बना रहे हैं। अजय भट्ट ने कहा की कई जगह हम नहीं पहुंच पाए कुछ मैनेजमेंट कमजोर रहा। दोनों राज्यों की जनता ने भाजपा को वोट देने में कमी नहीं की।
वहीं, उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के ऊपर सीबीआई द्वारा की गई एफआईआर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भटट का कहना है की पूर्व मुख्यमंत्री पर हुई एफआईआर पर भाजपा की कभी भी कोई रूचि नहीं रही है। यह एक कानूनी प्रक्रिया के तहत ही मुकदमा दर्ज किया गया है। कानून अपना काम कर रहा है और भाजपा कभी भी कानूनी कार्यवाही मे दखल नहीं देती है। मंत्री हरक सिंह रावत के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने पर अजय भटट का कहना है की अभी जांच चल रही है।