EntertainmentHighlight

Aishwarya Rai ने छुए PM Modi के पैर, प्रधानमंत्री ने भी जोड़े हाथ, वीडियो हुआ वायरल

Aishwarya Rai Touches PM Modi Feet: आज यानी बुधवार 19 नवंबर को अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन ने दिवंगत आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह में शिरकत की। आंध्र प्रदेश में हुए इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पूर्व भारतीय क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर समेत कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुईं।

ऐसे में ऐश्वर्या राय ने कुछ ऐसा किया कि सोशल मीडिया पर लोग उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे। ऐश्वर्या ने मंच पर बैठे पीएम मोदी के पैर छूकर आर्शीर्वाद लिया। साथ ही एक स्पीच भी दी जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

aishwarya rai

ऐश्वर्या ने छुए पीएम मोदी के पैर Aishwarya Rai Touches PM Modi Feet

इस समारोह का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राज स्टेज पर चढ़कर सीधे पीएम मोदी के पास जाती हैं। जिसके बाद वो झुककर उनके पैर छुती है और उनका आशीर्वाद लेती है। पीएम ने भी ऐशवर्या के आगे हाथ जोड़े और फिर उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद दिया। इसी का ही वीडियो अब वायरल हो रहा है। क्लिक कर देखें वीडियो

ऐश्वर्या ने धर्म, जाति पर दी स्पीच

इसके बाद ऐश्वर्या पोडियम पर जाकर धर्म और जाति की एक दमदार स्पीच देती है। जिसको लेकर लोगों ने तालियां भी बजाई। ऐश्वर्या ने कहा, “सिर्फ एक ही जाति है, मानवता की जाति। एक ही धर्म है, प्रेम का धर्म। एक ही भाषा है, हृदय की भाषा, और एक ही ईश्वर है, और वह सर्वव्यापी है।” अपनी स्पीच में अभिनेत्री ने पीएम मोदी का भी धन्यवाद दिया। साथ ही आध्यात्मिक गुरु सत्य साईं बाबा के बारे में कुछ शब्द कहे।

सत्य साईं बाबा के साथ ऐश्वर्या राय का कनेक्शन

बताते चलें कि अभिनेत्री सत्य साईं बाबा की भक्त रही हैं। उसके परिवार वाले भी बाबा के भक्त रहे हैं। ऐश्वर्या बाबा के स्कूल भी गई थीं। जहां उन्होंनेबाल विकास की स्‍टूडेंट बन धर्मशास्त्र में शामिल हुई। इसके साथ ही जब साल 1994 में वो मिस वर्ल्ड बनकर आईं थी, तब भी उन्होंने बाबा का आशीर्वाद लिया था।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें