Dehradun NewsHighlight

महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या ने निराश्रित महिलाओं के साथ मनाया नया साल, दिए खास उपहार

उत्तराखंड महिला आयोग की उपाध्यक्ष और उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत ने साल 2026 का पहला दिन देहरादून स्थित महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र में रह रहीं 190 महिलाओं के साथ मनाया। ऐश्वर्या रावत ने केंद्र में रह रहीं सभी महिलाओं को अपनी ओर से नए साल के उपहार दिए।

शैला रानी रावत सामाजिक सेवा ट्रस्ट की ओर से महिलाओं को दिए उपहार

उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री ऐश्वर्या रावत ने बताया कि कुछ समय पहले वह महिला कल्याण एवं पुनर्वास केंद्र देहरादून के निरीक्षण पर गयीं थी। निरीक्षण के दौरान कुछ महिलाओं ने उनसे अपने जरूरत की कुछ चीजों के लिये व्यक्तिगत निवेदन किया था। ऐश्वर्या ने कहा सरकारी व्यवस्था में बजट निर्धारित होता है। महिलाओं की ईच्छानुसार व्यक्तिगत जरूरत सरकारी मद से पूरी नहीं की जा सकती इसीलिए मैंने अपनी मां स्वर्गीय शैला रानी रावत सामाजिक सेवा ट्रस्ट की ओर से कुछ महिलाओं की व्यक्तिगत ईच्छानुसार उनकी मदद की कोशिश की है l

महिलाओं को पढ़ाई कराएंगी दर्जा राज्य मंत्री

ऐश्वर्या रावत ने बताया कि केंद्र में रह रही जो भी महिला पत्राचार के द्वारा पढ़ना चाहती है या कोई व्यवसायिक कोर्स करना चाहती है उन महिलाओं को वह अपनी मां स्वर्गीय विधायक शैला रानी रावत सामाजिक सेवा ट्रस्ट की ओर से हर तरह की मदद के लिये तैयार हैं l

कौन है ऐश्वर्या रावत?

उल्लेखनीय है कि वर्तमान में उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री एवं उत्तराखण्ड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ऐश्वर्या रावत की मां केदारनाथ विधानसभा से 2 बार विधायक रहीं हैं। उनके निधन के बाद उनके नाम से ऐश्वर्या ने शैला रानी रावत सामाजिक सेवा ट्रस्ट के नाम से एक ट्रस्ट बनाया है। जिसके माध्यम से वह लगातार सामाजिक सेवा सम्बन्धित कार्य करती रहतीं है।

ये भी पढ़ें: Kedarnath by-poll : दिन में ऐश्वर्या से मिलने पहुंचे हरदा, तो रात को पहुंच गईं आशा नौटियाल, क्या है कोई बात ?

MA BED, और वक़ालत की पढ़ाई करने के बाद ऐश्वर्या वर्तमान में रुद्रप्रयाग के अगस्तमुनि में अपना इंटर कॉलेज चलाती हैं। केदारनाथ विधानसभा के सभी छोटे बड़े सामाजिक कार्यकर्मो में, सुख दुख के समय क्षेत्र के गांवों में ऐश्वर्या को अक्सर देखा जाता है। उनकी सक्रियता को देखते हुए केदारनाथ विधानसभा से सम्भावित भाजपा प्रत्याशी के रूप में उनकी चर्चा आम है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें