Big NewsNational

फिर संकट में आई Air India flight, थाईलैंड में हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

Air India flight emergency landing: थाईलैंड के फुकेट में एयर इंडिया के प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। बता दें कि ये फ्लाइट फुकेट से नई दिल्ली आ रही थी। लेकिन आज यानी शुक्रवार को फ्लाइट को बम से उड़ाने की धमकी मिली। जिसके बाद इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। बता दें कि एयर इंडिया की ही फ्लाइट बीते दिन क्रैश हो गई थी। जिसमें सवार 242 लोगों में से 241 लोगों ने अपनी जान गवा दी।

थाईलैंड में हुई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग Air India flight emergency landing

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक एयर इंडिया की फ्लाइट AI 379 नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। इस फ्लाइट में कुल 156 यात्री सवार थे। लेकिन टेकऑफ के बाद इस फ्लाइट को बम की धमकी मिली। जिसके बाद अंडमान सागर में चारों ओर चक्कर लगाने के बाद ये फ्लाइट लौट गई और इसकी इमरजेंसी लैंडिंग करवानी पड़ी।

सभी यात्री सुरक्षित

खबरों की माने तो फिलहाल बम की धमकी किसने दी इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। इमरजेंसी लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों फ्लाइट से बाहर निकाला गया और सभी सुरक्षित बताए जा रहे है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें