TrendingHighlight

बीच हवा में रुकी मासूम की सांस, की गई इमरजेंसी लैंडिंग, लेकिन फिर…

एअर इंडिया की फ्लाइट जयपुर से बेंगलुरु जा रही थी। लेकिन बीच में ही फ्लाइट की प्रायोरिटी लैंडिंग करानी पड़ी। एक साल के मासूम की बीच हवा में ही सांसे थम सी गई। बच्चे को सांस लेने में काफी दिक्कत आ रही थी। फ्लाइट IX1240 को रात को बेंगलुरु में पहुंचना था। लेकिन बच्चे की हालात देखकर पायलट ने रात करीब 8 बजे एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) से इंदौर में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग की।

बीच हवा में रुकी बच्चे की सांस, की गई इमरजेंसी लैंडिंग

एयरलाइन के सूत्रों की माने तो फ्लाइट में एक साथी यात्री जो कि पेशे से डॉक्टर थे, उन्होंने बच्चे को बीच फ्लाइट में CPR दिया। फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग की गई। एयरलाइन ने एम्बुलेंस भी तैयार रखी। बच्चे को तुरंत ही पास के अस्पताल में ले जाया गया। हालांकि बच्चे को बचाया ना जा सका। इलाज के दौरान मासूम की मौत हो गई।

एअर इंडिया के प्रवक्ता ने बताई पूरी घटना

एअर इंडिया एक्सप्रेस के एक प्रवक्ता ने कहा, “6 जनवरी को हमारी जयपुर-बेंगलुरु फ्लाइट में एक बच्चे के साथ मेडिकल इमरजेंसी हुई, जिसके कारण क्रू को विमान को इंदौर डायवर्ट करना पड़ा। क्रू और फ्लाइट मेंयात्रा कर रहे एक डॉक्टर ने तुरंत मदद की। लैंडिंग के बाद बच्चे को तुरंत अस्पताल ले जाया गया। दुर्भाग्य से बच्चे की मेडिकल कंडीशन के कारण मौत हो गई। हम इस मुश्किल समय में परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें