Big NewsUttarakhand

केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग मामला, हरकत में आई वायुसेना, स्पेशल ऑडिट निरीक्षण के दिए निर्देश

केदारनाथ में इमरजेंसी लैंडिंग मामले के बाद अब वायुसेना हरकत में आ गई है. वायुसेना सूत्रों के हवाले से मिली खबर के मुताबिक चारधाम में लगे हेलिकॉप्टर्स का स्पेशल ऑडिट निरीक्षण किया जाएगा. जिसे लेकर आदेश जारी हो गए हैं.

वायुसेना करेगी चारधाम में लगे हेलिकॉप्टर्स का स्पेशल ऑडिट निरीक्षण

चारधाम यात्रा में लगे हेलीकाप्टर का होगा स्पेशल ऑडिट निरीक्षण

बताया जा रहा है कि डीजीसीए की टीम ये स्पेशल ऑडिट करेगी, 12 जून से ऑडिट शुरू होगा. बता दें बीते 7 जून को केदारनाथ धाम जा रहे हेलीकॉप्टर की फाटा-सोनप्रयाग मार्ग पर स्थित बडासू के पास इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी. जिसमें पायलट को हल्की चोट आई थी.

पूर्व में भी हो चुके हैं हादसे

ये कोई पहला मामला नहीं था. इससे पहले गंगोत्री धाम जा रहा हेलीकाप्टर क्रैश हो गया था. जिसमें पायलट समेत दर्जनों आधा दर्जन यात्रियों की मौत हुई थी. इसके अलावा पूर्व में केदरनाथ और बदरीनाथ धाम जा रहे हेलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई थी. लगातार हो रहे हादसों के बाद वायुसेना हरकत में आ गई है.

ये भी पढ़ें : केदारनाथ धाम जा रहे हेलीकॉप्टर की बीच सड़क पर इमरजेंसी लैंडिंग, मची अफरा-तफरी

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें