highlightNational

VIDEO : वायुसेना प्रमुख जाएंगे हादसे वाली जगह, CM और DGP मौके के लिए रवाना

army helicopter crash

तमिलनाडु के कुन्नूर में सैन्य हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु के कोयंबटूर और सुलूर के बीच दुर्घटनाग्रस्त हुए एमआई-सीरीज के हेलिकॉप्टर में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका रावत, रक्षा सहायक, सुरक्षा कमांडो और वायुसेना के पायलट समेत 14 लोग सवार थे। इस हादसे में 4 शव निकाले जा चुके हैं। वहीं 8 लोगों को घायल अवस्था में अस्पताल पहुंचाया गया और 5 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

वहीं बता दें कि बिपिन रावत गंभीर रुप से घायल हुए हैं जिनका इलाज जारी है। टीवी चैनलों की खबर के अनुसार बिपिन रावत 80 प्रतिशत से ज्यादा झुलस गए हैं। वो गंभीर रुप से घायल हैं। मौके के लिए वायुसेना प्रमुख और तमिलनाडू के सीएम समेत डीजीपी रवाना हो गए हैं।

शवों को तमिलनाडु के वेलिंगटन के सैन्य अस्पताल ले जाया गया। यह हादसा तब हुआ जब हादले वाले स्थल हेलीपैड से लैंड करने के लिए करीब 10 किलोमीटर दूर था।

Back to top button