National

बाथरूम के नीचे दफनाया पति का शव!…, मारकर उसी पर नहाती रही पत्नी, ऐसे खुला राज

अभी लोग मेरठ की मुस्कान द्वारा पति के टुकड़े-टुकड़े करके नीले ड्रम में भरने की वारदात को भूले नहीं कि एक और मामला यूपी से ही सामने आ गया है। यहां आगरा में एक महिला ने पहले तो अपने पति की हत्या की। जिसके बाद शातिर पत्नी ने उसका शव घऱ के बाथरूम में ही गाढ़ दिया। इतना ही नही किसी को पता ना चलें तो उसके ऊपर फर्श भी बनवा दिया। हैरानी की बात तो ये है कि उसी बाथरूम में वो रोज नहाया भी करती। 45 दिनों तक उसने ना सिर्फ घरवालों बल्कि पुलिस तक को गुमराह किया। जांच के दौरान भी वो पुलिस के सामने रोने का नाटक करती रही।

पत्नी ने पति की हत्या कर शव को बाथरूम में दफनाया

दरअसल मृतक सुरेंद्र शर्मा मूल रूप से राजस्थान के भरतपुर का रहने वाला थे। वे आगरा में पत्नी, बच्चों और मां के साथ रहता था। इस हत्या का खुलासा तब हुआ जब महिला के जेठ अनिल शर्मा को उसके व्यवहार से शक हुआ। जेठ ने महिला से कहा कि कोई परेशानी है तो वो उसका साथ देगा। इसी से पिघलकर महिला ने अपना जुर्म कबूल किया। महिला की ही निशानदेही पर पुलिस ने बाथरूम का फर्श तोड़ा। यहां केवल कंकाल ही बरामद हुए।

मृतक पति सुरेंद्र कुमार

इसलिए उतारा मौत के घाट

महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति शराब के नशे में उसके साथ मारपीट करता था। इसी से परेशान होकर उसने खीर में नींद की गोलियां मिला दी। 18 से ज्यादा नींद की गोलियां मिलाने से पति की मौत हो गई। महिला ने फोन कर जेठ को राजस्थान से बुलाया लेकिन घर से अंदर आने नहीं दिया।

पति-पत्नी के बीच रहती थी अनबन

जैठ ने बताया कि दोनों पति-पत्नी के बीच अनबन रहती थी। 18 मई की सुबह रूबी का फोन आया। जिसमें उसने कहा कि घर में पुलिस का केस हो गया है आप मम्मी और दोनों बच्चों को यहां से ले जाओ। जेठ के पूरी बात पूछने पर रूबी ने उनसे कुछ नहीं कहा।

पति की हत्या के बाद जेठ को मिलाया फोन

महिला दोनों बच्चों और सास को घर से करीब 100 मीटर की दूरी पर ले गई। वहीं से उसने तीनों को जेठ के साथ भेज दिया। जिसके बाद महिला ने शव को ठिकाने लगाया। उसने लाश को खींचकर बाथरूम में रखा और गड्ढा खोदकर दफना दिया।

 आरोपी पत्नी रूबी की तस्वीर
आरोपी पत्नी रूबी की तस्वीर

जेठ के सामने रची ये कहानी

जेठ को महिला ने बताया कि पति पांच हजार रुपए लेकर उससे झगड़ा कर निकल गया। वो खुद भी राजस्थान चली गई। आठ दिन बाद उसने लौटकर मजदूर बुलवाए और बाथरूम का फर्श बनवाया। दरअसल सुरेंद्र कुमार शर्मा की शादी साल 2010 में रूबी से हुई थी। शादी से उनकी दो बेटिया 13 साल की रिद्धी और नौ साल की सिद्धी हैं। मां कमला भी उन्हीं के साथ रहती थी।

ऐसे खुला राज

मौत से 7-8 दिनों बाद तक जब सुरेंद्र का पता नहीं चला तो बड़े भाई ने 26 मई को गुमशुदगी दर्ज कराई। कई दिनों तक रूबी पूरे परिवार और पुलिस को गुमराह करती रही। पुलिस के साथ बकायदा खोजबीन भी की और बीच-बीच में रोने भी लगती थी। इसी दौरान उसके जेठ को उसपर शक हुआ। जिसके बाद जेठ के सामने महिला ने अपना जुर्म कबूल किया।

गल चुकी थी लाश, सिर्फ कंकाल मिला

फर्श तोड़ा तो निकला कंकाल, गल चुकी थी लाश

जुर्म कबूल करने के बाद पुलिस को बुलाया गया। फर्श तोड़ा गया तो लाश गल चुकी थी। केवल कंकाल बचे थे। जिसके चलते फोस्टमार्टम नहीं हो पाया। अब कंकाल की फॉरेंसिक जांच की जाएगी।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें