TrendingHighlight

दुल्हन नहीं मौत की सौदागर!, सुहागरात पर की ऐसी डिमांड की दूल्हे के उड़ गए होश, फिर…

शादी किसी भी रिश्ते की नई शुरुआत होती है। लेकिन ये हर किसी के लिए नहीं होती। ऐसा ही एक मामला सामने आ रहा है। जहां दूल्हे के लिए सुहागरात की रात एक डरावनी रात बन गई। अमुमन सुहागरात प्यार का प्रतीक होती है। लेकिन ये वाला मामला सीधा पैसो पर आ गया। वो भी छोटी मोटी रकम नहीं बल्कि लाखों में की गई डिमांड। हैरानी की बात तो ये है कि मामला केवल पैसों तक नहीं रुका बल्कि और भी आगे चला गया। सोशल मीडिया पर भी ये मामला वायरल हो गया जो अब चर्चा का विषय बना हुआ है।

सुहागरात पर की ऐसी डिमांड की दूल्हे के उड़ गए होश

दरअसल ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के आगरा के जगदीशपुरा इलाके का है। यहां हुई एक शादी में शुरुआत में सब कुछ सामान्य था। बिना किसी विवाद के शादी संपन्न हुई। लेकिन सुहागरात के ठीक पहले पूरा बवाल शुरू हो गया। अचानक दुल्हन ने अपने पति और पूरे परिवार के सामने 90 लाख रुपए कैश की मांग रख दी। दुल्हन ने कहा कि 90 लाख रूपए देने के बाद ही वो घूंघट उठाने देगी। इस मांग को सुनकर सभी सन्न रह गए।

बात बिगड़ने पर दुल्हन ने छोड़ा घर

जब दूल्हे और उसके परिवार द्वारा इतनी बड़ी रकम देने में असमर्थता जताई। तो दुल्हन अपना सामान और गहने समेटकर मायके चली गी। परिवार को लगा कि ये मामला अब यहीं पर खत्म हो जाएगा। लेकिन असल विवाद तो इसके बाद शुरू हुआ। अगले दिन दुल्हन के परिवार वालों ने दूल्हे के घर पहुंचे। जहां उन्होंने दूल्हे के परिवार को अंदर बद कर पैसों की मांग की।

यहीं नहीं रूका पूरा विवाद

आरोप ये भी है दुल्हन पक्ष ने घर में लगी NG गैस लाइन से भी छेड़छाड़ कर आग लगाने की कोशिश की। वो तो समय रहते मदद मिल गई नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। किसी तरह परिवार ने 112 पर पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने परिवार को सुरक्षित बाहर निकाला। सोशल मीडिया पर भी ये मामला वायरल हो गया। जहां लोग अपने-अपने रिएक्शन दे रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें