टिहरी- अगस्त्यमुनि से ऋषिकेश जा रही एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। हादसे के वक्त कार में तीन लोग सवार थे। दुर्घटना में पति-पत्नी की मौत हो गई जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
जानकारी के अनुसार अगस्त्यमुनि से ऋषिकेश जा रही कार UA07AD 9725 तीनधारा के पास खाई में जा गिरी। हादसे में मरने वालों में मनोज मित्तल पुत्र सुंदर लाल और उनकी पत्नी संगीता थे। घायल अतुल रावत को उपचार के लिए भेज दिया गया है।
ये सभी जिले पोड़ी के गांव तुनखा ब्लाक कोट के रहने वाले थे। दुर्घटना के कारणों के अभी तक पता नहीं चल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
नेशनल हाइवे 58, टिहरी गढ़वाल में तीन धारा केे निकट हुई कार दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता हूँ। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। हादसे में हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ।
नेशनल हाइवे 58 पर हुए हादसे पर शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे ने शोक व्यक्त किया। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि “नेशनल हाइवे 58, टिहरी गढ़वाल में तीन धारा के निकट हुई कार दुर्घटना पर गहरा शोक व्यक्त करता हूं। ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करे। हादसे में हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं”।