Big News : अगस्त्यमुनी में भी बारिश का कहर, आपदा जैसे हालात - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

अगस्त्यमुनी में भी बारिश का कहर, आपदा जैसे हालात

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukरुद्रप्रयाग: प्रदेश में गुरुवार की रात लोगों पर भारी पड़ी। जैसे-जैसे दिन खुलता गया। वैसे-वैसे बारिश से हुई तबाही की तस्वीरें भी सामने आने लगी। चमोली के देवाल और टिहरी के बाद अगस्त्यमुनी से जो तस्वीरें सामने आई हैं। वो डराने वाली हैं। जंगल में हुई अतिवृष्टि से अगस्त्यमुनी में कई घरों पर मलबा आ गया। नदी-नाले उफान पर आ गए।

रुद्रप्रयाग जिले में गुरुवार को पूरी रात बारिश होती रही। इस वजह से यहां नदी-नाले उफान पर आ गए, जिससे आपदा जैसा मंजर नजर आ रहा है। अगस्त्यमुनि में कई घरों में बारिश का पानी घुस गया। मंदाकिनी नदी खतरे के निशान पर बह रही है।

बारिश के कारण अगस्त्यमुनि में कारण यहां कई दुकानों व घरों में पानी और मलबा घुस गया। कई जगह सड़क का बड़ा हिस्सा भी बह गया है।एक घर पर पहाड़ी से मलबा गिर गया। लोगों के वाहन मलबे में दब गए। अलकनंदा नदी भी खतरे के निशान से मात्र एक मीटर नीचे बह रही है।

Share This Article