देहरादून- कैबिनेट मंत्री प्रकाश पंत ने थराली उपचुनाव के बाद पहली जनता दरबार का आयोजन किया. दरअसल थराली उपचुनाव से ठीक पहले कैबिनेट मंत्रियों की ड्यूटी उपचुनाव में प्रचार-प्रसार में लगने की वजह से भाजपा प्रदेश कार्यालय में लगने वाला जनता मंत्रियों का जनता दरबार नहीं लग पा रहा था,लेकिन अब फिर से पार्टी कार्यालय में जनता दरबार की शुरूवात हो गई है.
वित्त मंत्री प्रकाश ने इसकी शुरूवात की है, जिसमें करीब 80 फरियादियों की समस्याओं को प्रकाश पंत ने पार्टी कार्यालय में सुना. इस दौरान प्रकाश पंत ने कहा कि आम जनता की समस्यओं को सरकार हल करना चाहती है और इसी लिए जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है.
साथ ही उन्होंने कहा कि थराली उपचुनाव में व्यवस्थता के चलते जनता दरबार नहीं लग पाया था लेकिन अब फिर से नियमित रूप से जनता दरबार लगेगा।