सुशांत सिंह के सुसाइड के बाद अब सोशल मीडिया पर लोगों ने सलमान खान समेत आलिया भट्ट, करण जौहर और शाहरुख की खिंचाई करनी शरु कर दी है। साथ ही लोग बॉलीवुड के खिलाफ विरोध जता रहे हैं औऱ सुशांत को खेमेबाजी की भेंट चढ़ना बता रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि कुछ बॉलीवुड सितारों और बॉलीवुड के दोगलेपन के कारण सुशांत सिंह ने सुसाइड किया।
खास तौर पर यूजर्स ने सलमान को आड़े हाथ लिया और उनपर जमकर बरसे। सोशल मीडिया पर लोग कह रहे हैं कि सुशांत सिंह राजपूत और सूरज पंचोली के बीच किसी फिल्मी पार्टी में कहासुनी हो गई थी। मामला 2016 का था। जब ये खबर सलमान तक पहुंची तो उनका गुस्सा सातवें आसमान पर था और उन्होंने सुशांत सिंह राजपूत को अपने प्रोडक्शन हाउस से बैन कर दिया। सलमान खान से मीडिया ने पूछा कि क्या वो सुशांत सिंह राजपूत और जैकलीन फर्नांडीज़ स्टारर ड्राइव प्रोड्यूस कर रहे हैं तो सलमान ने पूछा कौन सुशांत। लोगों ने बताया धोनी वाले सुशांत सिंह राजपूत। तो सलमान का जवाब था मैं उसके साथ फिल्म क्यों बनाऊंगा।
यूजर ने कहा- ये मौत तो आपके कंधों पर एक बोझ होनी चाहिए
वहीं सुशांत की मौत के बाद लोगों ने सलमान खान और जौहर को घेरा। यूजर्स ने सलमान की जमकर क्लास लगाई। एक ने कहा कि ये मौत तो आपके कंधों पर एक बोझ होनी चाहिए। आप लोग ने वाकई सुशांत को मौत की तरफ ढकेला है। एक हंसती खेलती ज़िंदगी ने खुद को खत्म कर लिया। लेकिन हर आत्महत्या का कोई कारण होता है। ये आप लोगों के ताबूत में आखिरी कील थी। अगर आप इसके बाद भी रात को चैन से सो पाएं तो देखेंगे।
इस आदमी ने ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय समेत कितने लोगों का करियर बर्बाद किया-यूजर
एक यूजर ने हमला करते हुए कहा कि इस आदमी ने ऐश्वर्या राय, विवेक ओबेरॉय, अरिजित सिंह सहित कितने लोगों का करियर खराब करने की कोशिश की है। रणबीर कपूर को धमकी दी जब वो ऐश्वर्या को डेट कर रहा था। इतने कॉन्टैक्ट हैं कि लोगों पर गाड़ी चढ़ा कर भी निर्दोष साबित हो गया। सुशांत को अपने प्रोडक्शन हाउस से बैन किया। लेकिन भाई ने चैरिटी की है तो भाई कुछ भी कर सकता है।
दो कौड़ी का बर्ताव इंडस्ट्री-यूजर
एक यूजर ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा कि दो कौड़ी का बर्ताव इंडस्ट्री में लोगों का गॉडफादर बनकर सलमान खान जितना भाई भतीजावाद लेकर आए हैं, सबके खत्म होने का समय आ गया है। आपके दो कौड़ी के बर्ताव को भगवान शांति दे। आप एक्टर हैं भगवान नहीं।
आज इज़्जत खत्म सलमान मेरे दिल में आपके लिए बहुत इज़्जत थी-यूजर
एक यूजर ने सलमान के लिए लिखा कि आज इज़्जत खत्म सलमान मेरे दिल में आपके लिए बहुत इज़्जत थी लेकिन आज वो सारी खत्म हो गई। मैंने पढ़ा कि किस तरह बॉलीवुड में लोग गुटबाज़ी करते हैं और बाहरी लोगों पर हावी होते हैं। ऐसा लगा कि आपकी इंडस्ट्री में केवल नकली लोग रहते हैं। सब कुछ बस दिखावा है तुम लोगों के लिए। उसकी कामयाबी से जलने वाले लोग आज खुश हैं। सलमान सर पार्टी करो और साथ में टीसीरीज़, यशराज, करण जौहर को भी बुला लो।
भल जाओ चाचा आपने बहुत करियर खराब कर दिए हैं। उदाहरण के लिए विवेक ओबेरॉय। अब तो संभल जाओ। लोगों पर दया दिखाओ।