Big News : 10 साल की मासूम की अपरहण के बाद हत्या, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका, रेप की आशंका - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

10 साल की मासूम की अपरहण के बाद हत्या, शव के टुकड़े-टुकड़े कर फेंका, रेप की आशंका

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
khabar uk

khabar ukकोटद्वार: कोटद्वार में झूलापुल बस्ती से चार दिन से लापता 10 साल की मासूम बच्ची का शव बरामद हो गया है, लेकिन जिस स्थिति में शव था। उसे देखकर पुलिस के भी रोंगटे खड़े हो गए। शव को टुकड़े-टुकड़े कर फेंगा गया था। बालिका के शव के कुछ टुकड़े स्टेशन रोड़ से बरामद किये गए हैं।

किशोरी 4 दिनों से लापता थी। किशोरी के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। मामले में पुलिस ने 2 नेपाली युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को सीसीटीवी की मदद से पहचान कर पकड़ा है। किशोरी चार दिनों से लापता थी।

उसके परिजन पुलिस से मिन्नतें करती रही, लेकिन पुलिस उसका पता लगाने में नाकाम रही। जिस हालत में बच्ची के शव के टुकड़े-टुकड़े मिले हैं। उससे पुलिस को लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। लोगों ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किये हैं।

Share This Article