देहरादून, संवाददाता- गोवा और मणिपुर में सरकार बनाने में नाकाम रही कांग्रेस ने अब केंद्र सरकार पर गोवा में संविधान विरोधी कार्य करने का आरोप लगाया है। कांग्रेस ने विरोध दर्ज कराने के लिए राज्य भर में जिला मुख्यालयों में मोदी सरकार का पुतला फूंका। देहरादून में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राजीव भवन में मोदी सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। कांग्रेस का आरोप है कि मोदी सरकार ने संविधान विरोधी काम करते हुए सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद कांग्रेस को सरकार बनाने का मौका नहीं दिया।