दिल्ली के बाद इस्लामाबाद में बड़ा धमाका!, कार के उड़े परखच्चे, 9 की मौत- Pakistan Islamabad Blast

Pakistan Islamabad Blast: दिल्ली में हुए ब्लास्ट (Delhi Blast) के बाद पूरा देश दहल गया है। इसी बीच अब पड़ोसी देश पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में आज यानी मंगलवार 11 नवंबर की दोपहर एक बड़े धमाके की खबर सामने आ रही है। यहां जिला अदालत के पास जोरदार धमाका हुआ। अब तक इसमें 9 लोगों की मौत की खबर सामने आ रही है। तो वहीं 21 लोग घायल हैं।
ये भी पढ़ें:- हड़बड़ी में बना दिल्ली प्लान!, फरीदाबाद आतंकी नेटवर्क से जुड़े है तार, पैनिक में था डॉ आतंकी- Delhi Bomb Blast
दिल्ली के बाद इस्लामाबाद में बड़ा धमाका! Pakistan Islamabad Blast
धमाके की आवाज काफी तेज थी। जिससे आसपास अफरा-तफरी का माहौल हो गया। तुरंत राहत और बचाव टीमें ने मौके पर पहुंचकर इलाके को घेर लिया।
प्रारंभिक जांच के लिए बम निरोधक दस्ते और फोरेंसिक विशेषज्ञों को बुलाया गया है। इस धमाके के कारण पास में खड़े वाहनों को भी नुकसान हुआ है। घायल लोगों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है।
कार के उड़े परखच्चे, 9 की मौत
शुरुआती जानकारी के अनुसार अदालत परिसर की पार्किंग में खड़ी एक कार में ये धमाका हुआ है। कार के अंदर गैस सिलिंडर रखा हुआ था। जिसके फटने से हादसा हुआ। लेकिन फिलहाल ये स्पष्ट नहीं है। मलबे की बम निरोधक विशेषज्ञ बारिकी से जांच कर रहे हैं। ताकी विस्फोट की असली वजह का पता लगाया जा सके।