Trending

चर्चित सास!, पिछले साल दामाद के साथ भागने वाली अब जीजा संग हुई फरार

इस समय जिसे देखों उसी पर प्यार का फितूर चढ़ा हुआ है। इन दिनों कई ऐसी खबरें देखने को मिली जिसमें प्यार की सीमा की सभी हदें पार करते हुए लोग नजर आए। ऐसा ही एक चर्चित सास का मामला एक बार फिर सुर्खियों में आ गया। हालांकि ट्विस्ट ये है कि यहीं सास दस महीने पहले भी चर्चाओं का विषय बनी थी। दरअसल, हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि यहीं सास 10 महीने पहले अपने दामाद के साथ भागी थी। हालांकि इस बार वो अपने जीजा को दिल दे बैठी है।

चर्चित सास!, दामाद के साथ भागने वाली अब जीजा संग हुई फरार

दरअसल बहनोई के साथ फरार होने से पहले उसने पूरी प्लानिंग भी कर ली। कहा जा रहा है कि महिला अपने साथ दो लाख रुपए और जेवरात लेकर फरार हो गई। पुलिस को इस मामले की जानकारी दे दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:- चाची के सामने ही पैदा हुआ भतीजा, 18 साल का भी नहीं किया इंतजार, कर दिया ये कांड

सास नकद और जेवरात लेकर हुई फरार

आरोपी महिला की पहचान सपना के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि बीते साल अप्रैल में वो दामाद के साथ भागी थी। दामाद के साथ रहने के लिए वो घर तक छोड़कर चली गई थी। दोनों बीते करीब एक साल से साथ थे। अब दामाद राहुल ने आरोप लगाया कि सपना छह फरवरी को अपने बहनोई के साथ दो लाख रुपये और जेवरात लेकर फरार हो गई। तो वहीं उधर, खबर ये भी आ रही है कि सपना के पहले पति ने भी दूसरी शादी कर ली है।

अप्रैल 2025 में दामाद के साथ भागी थी

बताते चलें कि यूपी के अलीगढ़ के इस मामले में बीते साल काफी सुर्खियां बटौरी थी। जिस लड़के ने बेटी की शादी तय की थी उसी के साथ मां फरार हो गई थी। ये मामला सोशल मीडिया पर काफी चर्चा का विषय बना था। जिसने सामाजिक ताने-बाने को पूरी तरह से हिलाकर रख दिया था। अब जिस दामाद के साथ सास ने जीने मरने की कसम खाई थी अब वो उसे भी छोड़कर फरार हो गई।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें