Udham Singh NagarBig News

कुत्ते के काटने के बाद पिता और भाईयों को काटने लगा किशोर, 10 दिन बाद मौत, परिजनों में छाया मातम

रुद्रपुर शहर में एक 12 साल के किशोर को पागल कुत्ते ने काट दिया। कुत्ते के काटने के बाद किशोर अजीब हरकत करने लगा। इस दौरान किशोर ने अपने पिता की उंगली और भाईयों को काट दिया। किशोर की हालत बिगड़ता देख उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां किशोर ने दम तोड़ दिया।

कुत्ते के काटने के बाद असामान्य हरकतें करना लगा किशोर

मिली जानकारी के मुताबिक उधमसिंह नगर के रुद्रपुर के वार्ड नंबर तीन संजयनगर में गोविंद सरकार मजदूरी कर कर अपने परिवार को भरण-पोषण करते हैं। गोविंद ने बताया कि उसका 12 साल के बेटे विक्की को 10 दिन पहले एक पागल कुत्ते ने काट लिया था। जिसके बारे में उन्हें जानकारी नहीं थी। लेकिन कुछ दिन बाद विक्की असामान्य हरकतें करने लगा।

कुत्ते के काटने के बाद पिता को काटा

गोविन्द ने बताया कि विक्की दो जून को लोगों को काटने के लिए इधर-उधर दौड़ने लगा। इस दौरान विक्की ने सबसे पहले उनकी उंगली और अपने भाईयों को काट दिया। किसी तरह बेकाबू हुए विक्की को काबू कर अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने बताया कि विक्की के मुंह से लार टपक रही थी। हालत नाजुक होने के चलते चिकित्सकों ने किशोर को सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया।

10 दिन बाद किशोर की मौत

इलाज के दौरान किशोर की अस्पताल में मौत हो गई। किशोर के मौत की वजह रैबीस बताई जा रही है। चिकित्सकों ने गोविन्द और उसके दो अन्य बच्चों को भी रैबीस का इंजेक्शन लगाने की सलाह दी है। पुलिस ने किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बता दें बेटे की मौत के बाद से परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button