Uttarkashi NewsHighlight

महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन, डीएम ने दिए सभी ट्रॉलियों की जांच के आदेश

तीन दिन पहले मोरी मोरी ब्लाॅक के भंकवाड़ गांव में ट्रॉली की रस्सी टूटने से हुई एक महिला की मौत हो गई थी। महिला की मौत के बाद जिला प्रशासन हड़कंप में आया है। मामले का संज्ञान लेते हुए उत्तरकाशी के जिलाधिकारी ने जिले में संचालित होने वाली सभी ट्रॉलियों की जांच करने के निर्देश दिए हैं।

डीएम ने दिए सभी ट्रॉलियों की जांच के आदेश

मामले में उत्तरकाशी के डीएम अभिषेक रूहेला ने जिले में संचालित सभी ट्रॉलियों की जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंंने ट्रॉलियों की जांच के साथ उनके सुरक्षित होने का प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए हैं।

डीएम ने तत्काल जिले में संचालित सभी ट्रॉलियों की तकनीकी टीम से जांच एवं सर्वेक्षण कराकर जर्जर व मरम्मत योग्य ट्रॉलियों को शीघ्र व्यवस्थित करने के निर्देश दिए हैं।

महिला की मौत के बाद जागा प्रशासन

बता दें तीन दिन पहले रविवार को मोरी ब्लाॅक के भंकवाड़ गांव में ट्रॉली की रस्सी टूटने से एक 50 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने ये कदम उठाया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें