Dehradun NewsHighlight

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने ली स्वीप गतिविधियों की समीक्षा बैठक, दिए व्यापक प्रचार प्रसार के निर्देश

अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने बुधवार को सचिवालय में सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य शिक्षा अधिकारियों के साथ स्वीप गतिविधियों के संबंध में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा बैठक ली.

बैठक में सभी जिलों द्वारा इस वर्ष अब तक किए गई स्वीप गतिविधियों, जन जागरुकता कार्यक्रमों के बारे में विस्तृत जानकारी ली गई. बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों से जिला स्वीप आईकॉन, इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब (ईएलसी) डिग्री कॉलेज के कैंपस एम्बेसडर और चुनावी पाठशाला के संबंध में जिलेवार विस्तृत जानकारी ली.

बैठक में अपर मुख्य अधिकारी ने सभी जिलों को निर्देश दिए की जिला स्तर पर डीएम और मुख्य विकास अधिकारी के स्तर पर चुनावी पाठशाला का रोस्टर तैयार किया जाए. जिन जिलों में जिला ऑईकॉन स्कूल कॉलेजों में कैंपस एम्बेस्टर नहीं हैं वहां तत्काल नियुक्ति प्रक्रिया शुरु की जाए. उन्होंने निर्देश दिए कि प्रदेश के सभी जनपद स्तर पर स्वीप आईकॉन को ईएलसी और चुनाव पाठशाला जैसे कार्यक्रमों में नियमित आमंत्रित किया जाए.

निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि पूरे प्रदेश के सभी ईएलसी और कैंपस एंबेसडर का डेटा वेरीफाई कर उनकी नियमित गतिविधियों का डाटाबेस तैयार किया जाए. डॉ विजय कुमार जोगदण्डे ने निर्देश दिए कि रोस्टर के अनुसार एक जनपद स्तरीय मतदाता जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया जाए.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें