Entertainmenthighlight

Rajpal Yadav Father Death: नहीं रहे राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव, इलाज के दौरान हुआ निधन

बॉलीवुड के जाने माने अभिनेता राजपाल यादव के पिता नौरंग यादव (Rajpal Yadav Father Death) अब इस दुनिया में नहीं रहे। बीते कुछ समय से अभिनेता के पिता बीमार थे। दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। राजपाल यादव थाईलैंड में थे। जैसे ही उन्हें अपने पिता की तबीयत खराब होने के बारे में जानकारी मिली तो वो तुरंत ही दिल्ली लौट आए।

Rajpal yadav

राजपाल यादव के पिता का निधन (Rajpal Yadav Father Death)

राजपाल यादव को उम्मीद थी कि उनके पिता स्वस्थ होकर घर लौटेंगे। लेकिन अस्पताल में ही उनका निधन हो गया। उनके पिता के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राजपाल यादव के पिता का अंतिम संस्कार उनके गृह जिले शाहजहांपुर में किया जाएगा। हालांकि इस बारे में राजपाल यादव की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

राजपाल यादव को मिली थी जान से मारने की धमकी

इस दुखद घटना से ठीक दो दिन पहले राजपाल यादव को एक धमकी भरा ईमेल मिला था। ये मेल पाकिस्तान से आया था। जिसमें राजपाल यादव और चार अन्य सितारों को जान से मारने की धमकी दी गई थी। मेल में लिखा था कि उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। ये कोई पब्लिसिटी स्टंट नहीं है और उन्हें इस मामले को गंभीरता से लेने की चेतावनी दी गई थी। मेल भेजने वाले ने गोपनीयता बनाए रखने और तुरंत जवाब देने की मांग की थी। साथ ही अगर 8 घंटे के भीतर जवाब नहीं दिया गया, तो इसका गंभीर अंजाम भुगतना होगा।

धमकी को लेकर पुलिस को दी जानकारी

राजपाल यादव ने इस धमकी के बारे में तुरंत पुलिस को जानकारी दी और शिकायत दर्ज कराई थी। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है। पिता के निधन और धमकी की इन दो घटनाओं से राजपाल यादव गहरे सदमे में हैं। इंडस्ट्री के कई कलाकारों और प्रशंसकों ने उनके प्रति संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल मीडिया से जुड़ी युवा पत्रकार उमा कोठारी इस समय खबर उत्तराखंड.कॉम के साथ काम कर रही हैं। उमा अलग-अलग बीट पर खबरें लिखती हैं, जिनमें देश-दुनिया की राजनीतिक गतिविधियों की अहम खबरें, मनोरंजन, खेल और ट्रेंड से जुड़ी अपडेट शामिल हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर काम करते हुए वे ट्रेंड और तथ्य दोनों का संतुलन बनाए रखती हैं, ताकि पाठकों तक सही और ज़रूरी जानकारी पहुंचे।
Back to top button