Entertainment

Pankaj Tripathi के भाई पर जानलेवा हमला, हालत गंभीर, अस्पताल में भर्ती

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर पंकज त्रिपाठी(Pankaj Tripathi) के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी पर जानलेवा हमला हुआ है। बिहार में उनपर ‘धारदार हथियारों’ से हमला किया गया। जिसमें उनकों काफी गंभीर चोटें आईं है। तुरंत ही बिजेंद्र नाथ को (Pankaj Tripathi Brother Attacked) अस्पताल में भर्ती कराया गया। गंभीर हालत में उन्हें पटना के एक अस्पताल में रेफर किया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। खबरों की माने तो पुरानी रंजिश के बदले ये हमला किया गया है।

Pankaj Tripathi के भाई पर जानलेवा हमला, पटना रेफर

IANS ने अस्पताल पहुंचने का वीडियो शेयर किया। जिसमें लिखा गया, “बिजेंद्र नाथ तिवारी को एक पुराने झगड़े से जुड़े मामले में धारदार हथियार से हुए हमले में गंभीर चोटें आईं। उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया, जबकि पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए एक स्पेशल टीम बनाई और छापेमारी शुरू की।”

पुरानी रंजिश के बदले किया हमला

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो ये हमला माधोपुर पुलिस स्टेशन के इलाके में मौजूद बेलसंड गांव में हुआ। रिपोर्ट्स में आरोप लगाया गया कि लंबे समय से चल रही रंजिश के चलते हमलावरों ने पंकज त्रिपाठी के भाई पर हमला किया।

रिपोर्ट्स की माने तो हमलावर गांव में घात लगाकर बैठे थे। अचानक से अभिनेता के भाई पर धारदार हथियार से हमला किया गया। हमले में उन्हें काफी गंभीर चोटें आईं। इमरजेंसी इलाज के लिए उन्हें मॉडल सदर अस्पताल ले जाया गया। शुरुआती इलाज में डॉक्टरों ने उनकी हालत काफी गंभीर बताई। जिसके बाद उन्हें पटना रेफर किया गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें