Big NewsUttarakhand

सावधान ! पानी की बर्बादी करते पकड़े गए तो होगा एक्शन, जान लीजिए नया नियम

गर्मियों में बढ़ते जल संकट को देखते हुए जल संस्थान अब सख्त हो गया है। पानी की बर्बादी करने वालों पर विभाग कार्रवाई करने की तैयारी में है। जल संस्थान की ओर से ऐसे लोगों को नोटिस भेजे जाएंगे और जरूरत पड़ने पर जुर्माना या कनेक्शन काटने तक की कार्रवाई भी की जाएगी।

पानी की बर्बादी करने वालों पर होगा एक्शन

दरअसल गर्मी बढ़ने के साथ ही पानी की किल्लत भी बढ़ती जा रही है। ऐसे में जल संस्थान ने साफ कर दिया है कि अब पानी की बर्बादी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विभाग की टीम अलग-अलग इलाकों में निगरानी करेगी और जहां भी पानी का दुरुपयोग होता दिखेगा, वहां तुरंत कार्रवाई की जाएगी।

गाड़ियों की धुलाई करते पकडे गए तो विभाग भेजेगा नोटिस

उत्तराखंड जल संस्थान के मुख्य महाप्रबंधक डी.के. सिंह ने बताया कि अक्सर देखा जाता है कि लोग पाइप से गाड़ियों की धुलाई करते हैं या सड़कों पर पानी बहाते हैं, जिससे बड़ी मात्रा में पानी बर्बाद होता है। अब ऐसे मामलों में जल संस्थान सीधे नोटिस जारी करेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा।

सख्ती के मूड में जल संस्थान

गर्मियों में पानी की हर बूंद की अहमियत को देखते हुए अब प्रशासन सख्ती के मूड में है। ऐसे में अगर आप भी पानी की बर्बादी करते हैं, तो सावधान हो जाइए, क्योंकि अगला नोटिस आपके नाम भी हो सकता है। इसलिए अगर अब तक आप जरुरत से ज्यादा पानी का इस्तेमाल कर रहे थे तो सावधान हो जाइए। क्योंकि अब संस्थान की आप पर भी नजर है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें