Pauri Garhwal NewsHighlight

आवारा पशुओं पर सख्ती, DM ने दिए मालिकों की पहचान कर चालानी कार्रवाई के निर्देश

पौड़ी की जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया ने मंगलवार को श्रीनगर नगर क्षेत्र का व्यापक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की हकीकत परखी और कई महत्त्वपूर्ण निर्देश जारी किए. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गौशाला, निर्माणाधीन एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर, गंगा संस्कृति केंद्र, अलकेश्वर घाट, श्रीनगर तहसील और चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का दौरा किया.

DM ने दिए पशु चिकित्सक की तैनाती के निर्देश

गौशाला और एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंट के निरीक्षण के दौरान डीएम ने साफ कहा कि पशुओं की देखरेख और नसबंदी कार्यों को गाइडलाइन के अनुसार सुचारू बनाया जाए. डीएम ने नगर निगम को भवन तैयार होने तक जरूरी उपकरण खरीदने की प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए. साथ ही तात्कालिक रूप से पशुपालन विभाग द्वारा पशु चिकित्सक की तैनाती के भी आदेश दिए.

टैग लगे पशुओं के मालिकों पर कार्रवाई के दिए निर्देश

डीएम स्वाति एस. भदौरिया ने आवारा पशुओं पर नियंत्रण को लेकर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि टैग लगे पशुओं के मालिकों की पहचान कर उनके विरुद्ध चालानी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए. उन्होंने ग्राम स्तर पर भी खुले में पशु छोड़ने पर सख्ती बरतने के संकेत दिए.

DM ने किया चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम का निरीक्षण

चारधाम यात्रा कंट्रोल रूम निरीक्षण के दौरान फोन बंद पाए जाने पर डीएम ने नाराजगी जताई और उपजिलाधिकारी को तत्काल फोन लाइन दुरुस्त करने के निर्देश दिए. डीएम ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों का कार्य केवल कॉल रिसीव करना नहीं बल्कि क्षेत्रीय अधिकारियों से वर्षा, जलस्तर आदि की सूचनाएं एकत्र करना भी है.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें