Nainital NewsHighlight

नैनीताल में नियमों के विपरीत चल रहे थे होम स्टे, प्रशासन ने लिया बड़ा एक्शन

नैनीताल जिले में नियमों के विपरीत चलने वाले होम स्टे पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। बता दें जिला प्रशासन की ओर से नियमों की अनदेखी कर होमस्टे संचालित किये जा रहे थे।

नैनीताल में नियमों के विपरीत चलने वाले होम स्टे पर कार्रवाई

नैनीताल जिला प्रशासन अवैध तरीके से नियमों के विपरीत संचालित होम स्टे के खिलाफ बड़ा अभियान चलाये हुए हैं। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर हल्द्वानी एसडीएम प्रमोद कुमार ने विभिन्न पर्यटन क्षेत्रों में मौजूद होम स्टे पर सघन जांच की। अभियान के दौरान एसडीएम ने अपनी टीम के साथ कुल 238 होम स्टे का निरीक्षण किया।

बिना पंजीकरण संचालित पाए गए 35 होमेट स्टे

छापेमारी के दौरान 35 होमेट स्टे बिना पंजीकरण संचालित पाए गए, जबकि 123 होम स्टे बंद अथवा होटल की तर्ज पर नियमों के विपरीत चलते मिले। प्रशासन ने पाया कि कई होम स्टे मालिक खुद मौके पर नहीं रहते हैं। इकाइयों को किराए पर देकर उन्हें होटल की तरह चलाया जा रहा है।

ये भी पढ़ें: देहरादून में 17 होमस्टे पर DM का बड़ा एक्शन, पंजीकरण निरस्त, मिली ये खामियां

नैनीताल और कैंची धाम क्षेत्र में हुई सबसे अधिक कार्रवाई: SDM

हल्द्वानी एसडीएम प्रमोद कुमार ने बताया कि सबसे अधिक कार्रवाई नैनीताल और कैंची धाम क्षेत्र में की गई है। प्रशासन ने मानकों का पालन न करने वाले संचालकों को चेतावनी देते हुए कहा है कि आगे भी अभियान जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें