ऋषिकेश: ऋषिकेश एम्स में भर्ती आचार्य बालकृष्ण को आज डिस्चार्ज किया जा सकता है। एम्स ऋषिकेश से जारी बयान में कहा गया है कि उनकी हालत अब खतरे से बाहर है और वो पूरी तरह स्वस्थ हैं। उनको आज शाम तक अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है।
आचार्य बालकृष्ण को कल एम्स में भर्ती कराया गया था। आचार्य बालकृष्ण के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कई तरह की खबरें सामने आती रही। पहले कहा गया कि उनको हार्ट अटैक आया है। जब उनको अस्पताल लेजाया गया तब पता चला कि उनको कुछ और दिक्कत है। न्यूरो और हार्ट से जुड़ी सभी जांचें उनकी सही पाई गई।
इसके बाद पता चला कि उनको किसी ने कुछ जहरीला पदार्थ खिला दिया। देर शाम तक एक बात यह भी सामने आई कि उनको किसीने कृष्ण जन्माष्टमी के प्रसाद के नाम पर कोई पेड़ा खिला दिया था, जिससे उनकी तबीयत बिगड़ गई। बहरहाल उनकी तबीयत अब ठीक है, लेकिन सवाल इस बात पर उठ रहे हैं कि उनको पेड़ा किसने खिलाया। इस मामले की जांच अब पुलिस करेगी। उसके बाद ही सही बात पता चल पाएगी।