Rudraprayag NewsUttarakhand

केदारनाथ धाम में पूजा के नाम पर विदेशी दंपती से ठगी का आरोपी गिरफ्तार, राजस्थान से दबोचा

बीते वर्ष 2022 में केदारनाथ यात्रा में विदेशी परिवार से पूजा व दर्शन के नाम पर 1.82 लाख की ठगी के आरोपी को पुलिस ने उसके घर से दबोच लिया है। आरोपी राजस्था का रहने वाला बतया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद उसे पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।

आरोपी ने विदेशी महिला के खाते से 1.82 लाख निकाले

बता दे बीते वर्ष बाबा केदार के दर्शन व पूजा के लिए सोमेंद्रनाथ पात्रा पुत्र कृष्णापात्रा की पत्नी तनुश्री, निवासी 9-ए डिरगो व्हीलरस हिल, विक्टोरिया आस्ट्रेलिया से भारत आई थी। तब, उन्होंने बाबा केदार की पूजा-अर्चना व दर्शन के लिए एक ऑनलाइन वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन बुकिंग की थी। बुकिंगकर्ता ने ऑनलाइन महिला के खाते से 1.82 लाख निकाले।

24 सितंबर को जब वे केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची तो उन्हें पता लगा कि उनके नाम पर कोई बुकिंग नहीं हो रखी है। उन्होंने संबंधित व्यक्ति को कई बार फोन भी किए लेकिन मोबाइल स्विच ऑफ मिला।

गुप्तकाशी थाने में दी तहरीर

11 अक्टूबर को जब महिला के पति सोमेंद्रनाथ ने मामले की शिकायत गुप्तकाशी थाना में की तो पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने वेबसाइट संचालक के मोबाइल नंबर को सर्विलांस में रखने के साथ ही बैंक खाते की पूरी जानकारी जुटाई। पुलिस अधीक्षक डाॅ. विशाखा अशोक भदाणे ने सीओ विमल रावत के नेतृत्व में पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित कर आरोपी को पकड़ने के लिए भेजा।

नंबर की लोकेशन और सीडीआर के आधार पर पुलिस ने आरोपी इमरान पुत्र आशीन, निवासी कैथवाड़ा, जिला भरतपुर राजस्थान को उसके घर से गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ की गई। उसके पास से 95 हजार रुपये नकद और 63 हजार का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद पुलिस ने पुरसाड़ी जेल भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें