देहरादून: प्रदेश में आज और कल के लिए मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जारी किया था। पूर्वानुमान के अनुयार 2 जनवरी यानि आज और कल 3 जनवरी के लिए बर्फबारी और बोल गिरने का अनुमान लगाया था, जो बिल्कुल सटीक बैठा। मौमस विभाग ने कुछ जगहों पर बारिश का भी अनुमान लगाया है।
राजधानी देहरादून में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। वहीं, मसूरी में ओले गिरे, जिसे वहां तापमान में खासी गिरावट आ गई। पिथौरागढ़ के मुनस्यारी में बुधवार देर रात इस साल की पहली बर्फबारी हुई। जिससे यहां भी तापमान में खासी गिरावट आई है। यमुनोत्रीधाम सहित यमुना घाटी में आसमान पर बादल छाए हुए हैं। ऊंचाई वाली पहाड़ियों पर बर्फबारी की संभावना है।