Tehri NewsBig News

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा, घंटों तक ट्राले के नीचे दबा रहा चालक, हुई दर्दनाक मौत

ऋषिकेश- बदरीनाथ हाईवे पर पाली पुलिया के पास दर्दनाक हादसा हो गया। ट्राले का चालक अनियंत्रित होकर अलकनंदा की ओर खाई की तरफ पलट गया। घंटो तक चालक ट्राले के नीचे दबा रहा। जिसके बाद चालक की दर्दनाक मौत हो गई।

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर हादसा

चालक की पहचान दीपचंद निवासी आंबेडकर नगर उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक गौचर से ऋषिकेश जा रहा ट्राला देवप्रयाग से सात किलोमीटर आगे पाली पुलिया के पास अनियंत्रित होकर अलकनंदा की ओर खाई में पलट गया। चालक ट्राले के नीचे घंटो तक दबा रहा।

घंटों तक ट्राले के नीचे दबा रहा चालक

घटना की सूचना पाकर थानाध्यक्ष प्रभारी पुलिस और एसडीआरएफ की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। चालक को निकालने के लिए रेलवे की निर्माण कंपनी से हाइड्रा मशीन और क्रेन मंगवाई गई। कई घंटों के इंतजार के बाद मशीने मौके पर पहुंची। लेकिन इसके बाद भी चालक को नहीं निकाला जा सका।

कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला

पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने ग्रामीणों के साथ मिट्टी खोदकर चालक के आधे शरीर को बाहर निकाला। इसके बाद कटर की मदद से ट्राले के हिस्से को काटकर चालक को बाहर निकाला। गंभीर रूप से घायल चालक को श्रीनगर के बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें