Rudraprayag NewsBig News

गौरीकुंड हाईवे पर हादसा : केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर, दो की मौत

गौरीकुंड हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है. केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार के ऊपर काकड़ागाड़ के पास पहाड़ी से पत्थर आ गिरे. हादसे में चालक समेत दो की मौत हो गई. जबकि चार यात्री घायल बताए जा रहे हैं.

केदारनाथ धाम जा रहे यात्रियों की कार के ऊपर पहाड़ी से गिरा पत्थर

हादसा शुक्रवार शाम करीब साढ़े पांच बजे के आसपास का बताया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार छत्तीसगढ़ के यात्रियों ने टिहरी के राजेश रावत (38) निवासी लंबगांव का वाहन बुक कराया था. सभी लोग गंगोत्री धाम की यात्रा कर केदारनाथ धाम जा रहे थे. गौरीकुंड हाईवे पर काकड़ागाड़ के पास अचानक वाहन के ऊपर पहाड़ी से भरभराकर एक विशालकाय पत्थर आ गया.

हादसे में दो यात्रियों की मौत, चार घायल

हादसे में चालक की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि पांच यात्री घायल हो गए. घायलों को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में उपचार के दौरान शैलेश कुमार (24) ने दम तोड़ दिया. जबकि चार यात्रियों का उपचार चल रहा है. घायलों की पहचान ओंकार सिंह राजपूत (25), लक्ष्मण (24), चित्रांश साहू (24), दिपेश यादव (19) के रूप में हुई है. चरों युवक छत्तीसगढ़ निवासी हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें