Dehradun NewsHighlight

मसूरी-देहरादून मार्ग पर हादसा: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक, पिता की मौत, बेटा घायल

मसूरी-देहरादून मार्ग से हादसे की खबर सामने आ रही है। गलोंगी धार के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में पिता की मौत हो गई। जबकि बेटा घायल बताया जा रहा है।

मसूरी-देहरादून मार्ग पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरी बाइक

हादसा गुरुवार का है। जानकारी के अनुसार बाइक देहरादून से मसूरी की ओर जा रही थी। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गलोंगी धार के पास गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बाइक में बैठे अशफाक अहमद (40) निवासी रायपुर की मौत हो गई। जबकि उनका बेटा फैजान अहमद (14) घायल है।

हादसे में पिता की मौत, बेटा घायल

घायल फैजान को उपचार के लिए एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया है। बताया जा रहा है पिता-पुत्र पेंट-पुताई के काम से मसूरी जा रहे थे। पुलिस ने मृतक अशफाक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें