Dehradun NewsBig News

देहरादून में दर्दनाक हादसा: पालतू कुत्ते ने ली मालिक की जान, तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

राजधानी देहरादून में तेज रफ्तार वाहनों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। ताजा मामला मोहकमपुर IIP के पास का है। जहां अपने कुत्ते को घूमा रहा शख्स तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आ गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

पालतू कुत्ते ने ली मालिक की जान

घटना रविवार सुबह 6 बजे की है। नेहरू कॉलोनी थाना क्षेत्र में मोहकमपुर IIP के पास रोज की तरह अनोद नौटियाल अपने कुत्ते को घूमा रहा था। अचानक कुत्ता हाईवे पर तेज रफ्तार से भागने लगा और अनोद भी उसके साथ दौड़ लगाने लगा। इस दौरान सामने से आ रहे तेज रफ्तार बेकाबू बोलोरो कैंपर ने अनोद को कुचल दिया। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।

चालक ने किया थाने में सरेंडर

हालांकि कुछ देर बाद चालक ने थाने में खुद ही सरेंडर कर दिया। बताया जा रहा है मृतक युवक मूल रूप से उत्तरकाशी जिले के कुथनौर गांव का रहने वाला था। वो अपने पीछे पत्नी, तीन बच्चे और माता-पिता, बहन और दो छोटे भाईओं को छोड़ गया है। बताया जा रहा है युवक अपने परिवार में एकलौता कमाने वाला था। युवक की मौत के बाद से उसके परिजनों में मातम पसरा हुआ है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें