Nainital NewsBig NewsHaldwani News

हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा : अज्ञात वाहन से टकराई कार, दो लोगों की मौत, एक की हालत नाजुक

नैनीताल के हल्द्वानी से दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. हादसे में दो लोगों की मौत हो गई. जबकि एक शख्स की हालत गंभीर बताई जा रही है. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

अज्ञात वाहन से टकराई कार

हादसा मंगलवार सुबह बरेली रोड तीनपानी मंडी के पास का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार एक कार किसी अज्ञात वाहन से टकरा गई. हादसे में तीन लोग सवार थे, जो गाड़ी में ही फंस गए. राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची.

हादसे में दो लोगों की मौत

रेस्क्यू टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंस लोगों को बाहर निकाला. लेकिन तब तक कार में सवार दो लोगों की मौत हो चुकी थी. जबकि एक शख्स गंभीर हालत में था. घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल भिजवाया. मामले को लेकर हल्द्वानी के कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन कार को टक्कर मारकर फरार हो गया.

आरोपी की तलाश जारी

कोतवाली प्रभारी राजेश कुमार के मुताबिक सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है. आरोपी को जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा. मृतकों की पहचान संजीव कुमार चौबे, गौरव जोशी के रूप में हुई है. जबकि हिमांशु कुमार की हालत गंभीर बनी हुई है. सभी लोग बागेश्वर के रहने वाले हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें