Dehradun NewsBig News

चकराता मार्ग पर हादसा : अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार, चार युवकों की मौत, एक घायल

चकराता से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही हैं. जजरेड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई. जबकि एक युवक घायल हो गया. घायल को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है.

चकराता मार्ग अनियंत्रित होकर खाई में गिरी कार

हादसा गुरुवार का बताया जा रहा है. चकराता मार्ग पर जजरेड़ के पास कार अनियंत्रित होकर 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. रेस्क्यू टीम ने खाई में उठाकर घटनास्थल पर पहुंची.

हादसे में चार युवकों की मौत, एक घायल

पुलिस ने एक घायल युवक को सकुशकल खाई से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया. बताया जा रहा है हादसे में कार में बैठे तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतकों और घायल युवक की पहचान

घायल युवक की पहचान मयंक चौहान (22), पुत्र चमन चौहान निवासी चकराता के रूप में हुई है. जबकि हादसे में मुकेश राणा (21) पुत्र टीकम सिंह राणा निवासी कोटी कनासर, प्रियांशु चौहान (22), पुत्र जयप्रकाश चौहान निवासी सहसपुर और दीपक सती (25) पुत्र कुलानंद सती निवासी भाऊवाला की मौत हो गई.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें