Big NewsUttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ धाम में हेलीपैड पर हादसा, हेलीकॉप्टर का बिगड़ा नियंत्रण, वाहन से टकराया

बदरीनाथ धाम में हेलीपैड पर बड़ा हादसा टल गया. यात्रियों को लेकर उड़ान भरते ही हेलीकॉप्टर का नियंत्रण खो गया. हालांकि, समय रहते इस पर काबू पा लिया गया. सभी यात्री सुरक्षित हैं.

बदरीनाथ धाम में हेलीपैड पर बड़ा हादसा होने से टला

हादसा सोमवार दोपहर 12 बजकर 15 मिनट का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार हेलीकॉप्टर से श्रद्धालुओं को लेकर बदरीनाथ धाम पहुंचा था. श्रद्धालुओं को उतारने के बाद हेलीकॉप्टर दूसरे श्रद्धालुओं को लेकर एक बार फिर उड़ान भर रहा था. अचानक पायलट ने हेलीकॉप्टर से अपना नियंत्रण खो बैठा.

हेलीपेड पर खड़े वाहन से टकराया हेलीकॉप्टर

हालांकि समय रहते पालयट ने हेलीकॉप्टर पर नियंत्रण कर लिया. उसमें बैठे सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं. मामले को लेकर थाना प्रभारी नवनीत भंडारी ने जानकारी देते हुए बताया कि हेली उड़ान भरने के दौरान डिसबैलेंस होने से हेलीकॉप्टर का पंखा हेलीपेड पर खड़े वाहन से टकरा गया. हालांकि सभी यात्री सुरक्षित हैं.

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें