Dehradun NewsHighlight

सियासी घमासान: PM Modi के खिलाफ अपशब्दों पर भड़के CM धामी, बोले समाज में नहीं बचा कांग्रेस का कोई आधार

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित कांग्रेस की रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ कथित रूप से अपशब्द कहे जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस बयानबाजी के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। सीएम धामी ने भी कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है।

राजनीति और समाज में नहीं बचा कांग्रेस का कोई आधार: CM

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जिनका आज राजनीति और समाज में कोई आधार नहीं बचा है, वही कांग्रेस पार्टी अपने तथाकथित युवराज के इशारे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ अभद्र और गंदी टिप्पणियां कर रही है।

जनता का समर्थन खत्म होने के बाद अपनाती है विपक्ष ये हथकंडा: CM

सीएम ने कहा कि इस तरह की भाषा और बयानबाजी कांग्रेस की हताशा को साफ तौर पर दर्शाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि जब जनता का समर्थन खत्म हो जाता है तो कांग्रेस इस तरह के हथकंडों का सहारा लेती है। यही कारण है कि देश की जनता ने कांग्रेस पार्टी को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें