Entertainment

Aashiqui फेम Rahul Roy को ये रील बनाना पड़ा भारी!, हुए ट्रोल, अब एक्टर ने तोड़ी चुप्पी

Aashiqui Fame Rahul Roy Viral Reel: ‘आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय आजकल सुर्खियों में बने हुए है। हाल ही में उन्होंने कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घगड़े देसाई के साथ एक रोमांटिक रील बनाई। देखते ही देखते ये रील इंटरनेट पर वायरल हो गई। हालांकि तारीफ की बजाय लोग एक्टर को ट्रोल करने लगे। लोगों का कहना है कि एक्टर की क्या मजबूरी आ गई जो उन्हें ऐसी रील्स बनानी पड़ रही है। अब इसी को लेकर एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है।

आशिकी’ फेम एक्टर राहुल रॉय को ये रील बनाना पड़ा भारी! Aashiqui Fame Rahul Roy Viral Reel

दरअसल अपने ऊपर हो रही ट्रोलिंग को लेकर आशिकी फिल्म के एक्टर राहुल रॉय ने इंस्टाग्राम पर एक लंबा चौड़ा नोट लिखा। जिसमें उन्होंने इस पूरे मामले को लेकर बात कही। राहुल ने अपनी पोस्ट में कहा, “मैं ईमानदारी और सादगी से काम कर रहा हूं. कुछ पुराने कानूनी मामले हैं जिनके लिए पैसों की जरूरत है। अगर सच में चिंता है तो मुझे अच्छा काम दिलाने में मदद करें।”

क्या बोले राहुल रॉय?

आगे एक्टर ने लिखा, “मैं मेहनत से कमाना चाहता हूं, इससे मैं एक्टिव रहता हूं और अपनी जिम्मेदारी निभा पाता हूं। कभी-कभी बहुत दुख होता है, लेकिन मैं हार नहीं मानूंगा।” बता दें कि उन्होंने अपनी पोस्ट में ये भी कहा कि ब्रेन स्ट्रोक से उभरने के लिए वो बिजी रहते है।

Aashiqui Fame Rahul Roy

इंस्टाग्राम पर रहते हैं एक्टिव

दरअसल क्टर को ब्रेन स्ट्रोक का सामना करना पड़ा था। राहुल पहले ही फिल्मों से कहीं गायब हो गए थे। फिल्म इंडस्ट्री से भी उन्होंने दूरी बना ली थी। हालांकि अब वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं। बता दें कि साल 2020 में एक्टर को ब्रेन स्ट्रोक आया था।

कंटेंट क्रिएटर संग रील बनाना पड़ा भारी

हाल ही में एक्टर ने फेमस कंटेंट क्रिएटर डॉ. वनिता घगड़े देसाई के साथ इंस्टाग्राम के लिए एक रोमांटिक रील बनाई थी। इसी के बाद से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोल किया जा रहा था। लोग उन्हें ट्रोल कर रहे थे कि इतने फेमस होने के बाद भी उन्हें ऐसी रील बनानी पड़ रही है।

‘आशिकी’ से बने थे स्टार

आपको बता दें कि साल 1990 में आशिकी फिल्म रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने राहुल रॉय को रातोंरात नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया था। इस फिल्म से उन्हें काफी फेम मिला। हालांकि इसके बाद की उनकी कई फिल्में चली नहीं। जिससे वो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पकड़ नहीं बना सके।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें