National

आप पार्टी हरियाणा की सभी विधानसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव, सीएम केजरीवाल का ऐलान

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने रविवार को घोषणा की है कि उनकी पार्टी हरियाणा की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने दम पर चुनाव लड़ेंगी। साथ ही आप पार्टी राज्य में आगामी लोकसभा चुनाव में विपक्ष के इंडिया गठबंधन के हिस्से के रुप में लड़ेंगी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव अप्रैल-मई में हो सकते हैं जबकि हरियाणा में विधानसभा चुनाव इस साल के अंत में अक्टूबर में होने की संभावना है।

सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी आप

सीएम केजरीवाल ने जींद में बदलाव जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि आप राज्य की सभी 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ेगी। यह पहली बार होगी कि पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। उन्होनें दावा किया कि आप के पास राज्य का सबसे बड़ा संगठन है और हर गांव में 15-20 सदस्यों की एक समिति है। उन्होनें कहा, पिठले 6 महीनों में राज्य में लगभग 1.25 लाख लोग आप पदाधिकारी बने हैं। ऐसा क्यों हुआ? लोग अन्य सभी पार्टियों से परेशान है, जैसा कि उन्होनें पिछले 75 सालों में देखा है। 

दिल्ली का उदाहरण देकर किया वादा

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली का उदाहरण देते हुए वादा किया कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो हरियाणा में चौबीसों घंटे मुफ्त बिजली दी जाएगी। दिल्ली और पंजाब दोनों पर आप पार्टी का शासन है। केजरीवाल ने कहा कि पूरा प्रदेश एक बड़े बदलाव की उम्मीद कर रहा है। आज लोगों को केवल एक ही पार्टी- आप पर भरोसा है।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें