National

‘मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं..’, Raghav Chadha ने AAP पर किया पलटवार

आम आदमी पार्टी और उसके राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा के बीच जुबानी जंग जारी है। शनिवार तक ये जंग तेज होती नजर आई जब राघव ने पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज कर जवाब दिया। उन्होंने कहना है कि उनके खिलाफ ‘‘सुनियोजित अभियान’’ चलाया जा रहा है। उनपर लगे आरोपों को झूठा कहकर राघव ने कहा, ‘‘मैंने हमेशा संसद में जनता से जुड़े मुद्दों को उठाया है; मैं वहां सरकार पर दबाव डालने के लिए हूं, हंगामा करने के लिए नहीं.’’

‘मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं..’- राघव चड्ढा

दरअसल अपनी सफाई पेश करते हुए राघव ने ‘‘धुरंधर’’ का एक डायलॉग बोलते हुए कहा, ‘हर झूठ का पर्दाफाश होगा. क्योंकि मैं घायल हूं इसलिए घातक हूं.’’ बताते चलें कि राघव की ये सफाई आम आदमी पार्टी (आप) द्वारा उन पर लगाए गए आरोपों के एक दिन बाद आई। जिसमें राघव पर नरेंद्र मोदी और सरकार के खिलाफ संसद में आवाज उठाने से बचने का आरोप लगाया गया था।

ये भी पढ़ें:- Iran से भारत आ रहा तेल से भरा जहाज चीन की तरफ क्यों मुड़ा!, सरकार ने दिया जवाब

राघव चड्ढा ने AAP नेताओं द्वारा लगाए गए आरोपों को बताया झूठा

राज्यसभा में ‘आप’ द्वारा पार्टी के उपनेता पद से राघव को हटा दिया गया था। जिसके एक दिन बार उन्होंने वीडियो जारी कर शुक्रवार को कहा था कि ‘‘मेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना।’’ उन्होंने आरोपों को झूठा बताया और कहा कि उन्होंने विपक्षी दलों के साथ बहिर्गमन नहीं किया। उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा विपक्ष के साथ बहिर्गमन में भाग लिया।

‘मैंने विपक्ष के साथ बहिर्गमन नहीं किया’- राघव चड्ढा

राघव चड्ढा ने कहा, ‘‘मुझ पर पहला आरोप यह लगाया गया कि मैंने विपक्ष के साथ बहिर्गमन नहीं किया. यह सरासर झूठ है, और मैं आपको (आम आदमी पार्टी) चुनौती देता हूं कि आप मुझे एक भी उदाहरण, एक भी घटना बताइए, जहां विपक्ष ने बहिर्गमन किया हो और मैंने उनका समर्थन न किया हो. संसद में हर जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हैं. मुझे फुटेज दिखाइए, सब स्पष्ट हो जाएगा.’’

‘संसद में लोगों की समस्याओं को उठाने गया’- राघव चड्ढा

AAP सांसद ने आगे कहा, ‘‘वे कह रहे हैं कि मैं डरा हुआ हूं इसीलिए बेकार के मुद्दे उठा रहा हूं। मैं आपको बताना चाहता हूं कि मैं संसद में हंगामा करने, चिल्लाने, माइक तोड़ने या अपशब्द कहने नहीं गया था। मैं वहां लोगों की समस्याओं को उठाने गया था।’’

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें