EntertainmentHighlight

पापा आमिर की तरह Junaid Khan ने कर ली गुपचुप शादी? रिश्ते को लेकर कहा ये

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान के बेटे जुनैद खान (Aamir Khan son Junaid Khan) इन दिनों अपनी फिल्मों को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने फिल्म ‘महाराज’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अब उनकी दूसरी फिल्म ‘लवयापा’ जल्द ही बड़े पर्दे पर दस्तक देगी। इस फिल्म के प्रमोशन में अभिनेता बिजी हैं। बता दें कि इसमें उनके साथ खुशी कपूर नजर आने वाली हैं। ऐसे में हाल ही में प्रमोशन के दौरान जब जुनैद से उनकी सीक्रेट वेडिंग को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने इस पर खुलकर जवाब दिया।

क्या सच में जुनैद ने शादी कर ली है? ( Junaid Khan Secret Wedding)

इंटरव्यू के दौरान उनसे पूछा गया कि क्या उन्होंने भी अपने पिता आमिर खान की तरह गुपचुप शादी कर ली है और इसे छुपा रहे हैं? इस पर जुनैद ने साफ-साफ कहा कि उन्होंने कोई सीक्रेट शादी नहीं (Junaid Khan Secret Wedding) की है। उन्होंने बताया कि उनके पिता आमिर खान ने भी अपनी शादी को छिपाने की कोशिश नहीं की थी। बल्कि उन्हें प्रोड्यूसर्स के कहने पर कुछ समय के लिए यह बात पब्लिक से छुपानी पड़ी थी। कयामत से कयामत तक फिल्म की रिलीज से पहले उनके हाथ बंधे हुए थे। लेकिन वे शादी की बात सबसे छुपाना नहीं चाहते थे।

आमिर खान की शादी का किस्सा!

बता दें कि आमिर खान ने फिल्म इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एंट्री की थी। लेकिन बतौर हीरो उनकी पहली सुपरहिट फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ थी। इस फिल्म की रिलीज से दो साल पहले ही आमिर ने रीना दत्ता से शादी कर ली थी, लेकिन उन्हें इसे फिल्म की रिलीज तक छुपाने के लिए कहा गया था। शादी की खबर आखिरकार फिल्म की सफलता के बाद सामने आई।

‘लवयापा’ 7 फरवरी को होगी रिलीज! (loveyapa Release Date)

जुनैद और खुशी कपूर की फिल्म ‘लवयापा’ 7 फरवरी को (loveyapa Release Date) सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह एक मॉडर्न लव स्टोरी है, जिसमें दोनों की केमिस्ट्री को काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म के ट्रेलर और गाने भी दर्शकों को खूब पसंद आए हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें