Entertainment

आमिर खान ने किया ‘सितारे जमीन पर’ की रिलीज डेट का ऐलान, बताया कैसी होगी फिल्म

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान आज कल खबरों में बने हुए है। अभिनेता अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ को लेकर सुर्ख़ियों में बने हुए है। ऐसे में अभिनेता ने फिल्म की रिलीज़ डेट की घोषणा कर दी गई है। इसके अलावा उन्होंने बताया की फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।

फिल्म कब होगी रिलीज?

खबरों की माने तो एक इवेंट में आमिर खान ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ से जुड़ी अपडेट साझा की। आमिर खान ने बताया की पिछले हफ्ते ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो गई है। इसी साल ये फिल्म क्रिसमस के मौके पर रिलीज़ की जाएगी।

आमिर ने बताया ऐसी होगी फिल्म

बीते साल ‘सितारे जमीन पर’ फिल्म की घोषणा हुई थी। उन्होंने बताया की एक फरवरी से फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म तारे जमीन का सीक्वल है।

उन्होंने बताया की इस फिल्म की कहानी बिलकुल अलग होगी। साथ ही किरदार भी अलग होंगे। हालांकि फिल्म की थीम सेम रहेगी। तारे जमीन पर मूवी ने सभी को रुला दिया था। लेकिन ये फिल्म आपको हसी से लोट-पोट कर देगी। एंटरटेनिंग इस फिल्म का निर्देशन प्रसन्ना कर रहे हैं।

एक्टिंग से लिया था ब्रेक

बता दें की साल 2022 में आमिर ने एक्टिंग से ब्रेक लेने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था की काफी सालों से वो लगातार काम कर रहे हैं । ऐसे में वो कुछ साम्य अपने परिवार के साथ रहना चाहते है। उन्होंने बताय था की वो एक साल बाद एक्टिंग में वापसी कर सकते है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें