HighlightNational

मर्सीडीज़ की कीमत के बराबर वाला ट्रैक्टर बना आकर्षण का केंद्र, कीमत जान खुद हैरान किसान, ये है खासियत

35 lakh tractorकृषि बिल के विरोध में किसान अब दिल्ली आ पहुंचे हैं। पुलिस भी उनके सामने बौनी दिखाई दी। आज 26 जनवरी को किसानों ने जतर मंतर में जाकर अपना झंडा हवा में लहराया। इससे साफ है कि किसान हार नहीं मानने वाले और बिल को कतई स्वीकार नहीं करेंगे। किसानों के धरना प्रदर्शन का आज 62वां दिन है। वहीं, बॉर्डर पर जमे किसानों के बीच कुछ लोग अपनी अमीरी का प्रदर्शन कर गरीब किसानों की बात करते दिखाई देते हैं। अमीरी का यह प्रदर्शन कहीं मोडिफाई ट्रैक्टर तो कहीं मर्सिडीज कार से ट्रैक्टर को खींचने के रूप में दिखाई देता है। जी हां सोसल मीडिया पर 35 लाख का ट्रैक्टर चर्चा का विषय बना हुआ है।

किसानों ने बताया कि इस ट्रैक्टर को इस तरह डिजाइन करवाया गया है कि बारिश और पुलिस द्वारा की गई पानी की बौछारों का भी इस पर कोई असर नहीं होगा। बता दें कि बहादुरगढ़ से सटे टीकरी बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से एक मोडिफाई ट्रैक्टर चर्चा का विषय बना हुआ है। कहा जा रहा है कि इस ट्रैक्टर को मोडिफाई करने में करीब 35 लाख रुपये की लागत आई है। इतना महंगा ट्रैक्टर देख प्रदर्शन में शामिल किसान हैरान रह गए। जानकारी मिली है कि ये ट्रैक्टर सुनील गुलिया का है जिसने ट्रैक्टर को मोडीफाई करने में 35 लाख खर्च किए हैं।

आपको बता दें कि महिंद्रा के इस ट्रैक्टर में आगे और पीछे दोनों तरफ बड़े-बड़े दो पहिए लगे हुए हैं। जो रोड रोलर जैसे प्रतीत हो रहे हैं। ट्रैक्टर के पीछे लगी ट्रॉली भी उतनी ही आकर्षक है। ट्रॉली में बैठने के लिए आरामदायक सोफे बनाए गए हैं। ट्रैक्टर में गीत-संगीत का भी भरपूर इंतजाम है। इस ट्रैक्टर के इर्दगिर्द आने वाले लोग आंदोलन की बातों को भूल इसे निहारने में लगे रहते हैं।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें