Nainital NewsUttarakhand

हल्द्वानी से भवाली जा रही कार में अचानक लगी आग, चालक समेत चार लोगों ने ऐसे बचाई अपनी जान

नैनीताल जनपद के हल्द्वानी से भवाली जा रही एक कार में अचानक आग लग गई। कार में आग लगते देख वाहन चालक समेत चार लोगों ने गाडी से कूदकर अपनी जान बचाई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड की टीम को दी। टीम ने पहुंचकर गाड़ी में पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू

मिली जानकारी के अनुसार एसआई अरुण राणा ने बताया कि कार चालक अमित कुमार निवासी धारानौला अल्मोड़ा ने बताया कि अचानक कार के बोनट से धुआं उठने लगा। चालक ने धुआं उठता देख गाड़ी रोक दी।

बाहर जाकर देखा तो आग और तेजी से बढ़ गई। जिसके चलते कार में सवार तीन अन्य लोगों को भी बाहर निकाला। एसआई ने बताया कि पानी डालकर आग में काबू पा लिया गया। आग लगने से कार काफी हद तक क्षतिग्रस्त हो गई है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें