हल्दवानी। शहर के तिकोनिया इलाके में एक बेगुनाह की सरेराह पिटाई का वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में भीड़ में मौजूद कुछ अराजक तत्व एक शख्स की पिटाई करते हुए दिखाई दे रहें हैं। इस मामले में पुलिस ने दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो बुधवार का है। ओरम पब्लिक स्कूल में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म से नाराज स्थानीय लोगों ने स्कूल के सामने रोड जाम कर रखी थी। इसी बीच भीड़ में मौजूद कुछ अराजक तत्वों ने सामाजिक कार्यकर्ता सुशील भट्ट की पिटाई शुरु कर दी। ये लोग सरेराह सुशील की पिटाई करते रहे। सुशील भट्ट को बेहद बुरी तरह मारा गया। उनके कपड़े भी फाट दिए गए। आरोप है कि इस दौरान वहां पुलिसकर्मी भी मौजूद रहे लेकिन उन्होंने सुशील को बचाने की कोशिश नहीं की। हालांकि कुछ देर बाद पुलिसकर्मी पहुंचे और सुशील को भीड़ से निकाल कर ले गई। फिलहाल इस मामले में सुशील भट्ट की तहरीर पर पुलिस ने दो दर्जन अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।