
नानकमत्ता : गुरु नानक देव के 550वें प्रकाश पर्व पर राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने नानकमत्ता पहुँच गुरुद्वारे में मत्था टेका। इस अवसर पर 550वें प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब में भव्य रूप से दीवान सजाया गया। राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने गुरुद्वारा नानकमत्ता साहिब पहुंच मत्था टेककर अरदास की। वहीं, उन्होंने पंजा साहिब के भी दर्शन किये। गुरुद्वारा प्रबंध कमेटी के प्रधान सेवा सिंह और महासचिव प्रीतम सिंह संधू ने राज्यपाल को गुरुद्वारा व पंजा साहिब के इतिहास की जानकारी दी।राज्यपाल ने इस अवसर पर मीडिया को बताया कि गुरुनानक देव ने पूरे समाज में सत्य का सन्देश देने का काम किया था। हम सभी को उनके द्वारा बताए गए सत मार्गो का अनुसरण करना चाहिए।साथ ही गुरुनानक देव जी महाराज की वाणी को भी सभी को अपने मन में उतारने की जरुरत है। राज्यपाल ने कहा कि भारतीय की युवा पीढ़ी नशे के दलदल की ओर जा रही है। जो चिंता का विषय है। गुरुनानक देव के 550 साला पर हमें नशे से दूर रहने का संकल्प लेना होगा।