Champawat : शादी के नाम पर हो रही थी लड़कियों को बेचने की तैयारी, पुलिस ने 6 को दबोचा - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

शादी के नाम पर हो रही थी लड़कियों को बेचने की तैयारी, पुलिस ने 6 को दबोचा

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsखटीमा: खटीमा में पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शादी के नाम पर लड़कियों का सौदा करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। यूनिट ने गिरोह के छह लोगों को गिरफ्तार किया है। बनबसा एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने कुमाऊं में अंतरराज्यीय गिरोह की महिला सरगना समेत 3 महिला और 3 पुरुषों को गिरफ्तार किया है। ये गिरोह उतराखंड और दूसरे राज्यों में लड़कियों को शादी का झांसा देकर जाल में फंसाता था।

एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने गिरोह के चंगुल से दो मासूम लड़कियों को भी मुक्त कराया है। मामला मानव तस्करी और ठगी से जुड़े होने के कारण पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपियों को जेल भेज दिया है। एएसपी ने कहा कि 2 लड़कियों को शादी के नाम पर बेचने का प्लान था। इसकी जानकारी पुलिस को मिली। जिसके बाद एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने दबिश देकर मौके से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से मिली दोनों लड़कियों की काउंसलिंग की जा रही है।

Share This Article