Bageshwar : बागेश्वर में ढहा मकान, एक की मौत, 13 घायल...ये है मकान ढहने की वजह - Khabar Uttarakhand - Latest Uttarakhand News In Hindi, उत्तराखंड समाचार

बागेश्वर में ढहा मकान, एक की मौत, 13 घायल…ये है मकान ढहने की वजह

Reporter Khabar Uttarakhand
1 Min Read
breaking uttrakhand news

breaking uttrakhand newsबगेश्वर: पिथौरागढ़ की सीमा से लगे गांव ढलौना में देर रात को एक मकान ढह गया, जिसमें एक की मौत और 13 घायल हो गए। घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि घर में देर रात तक लोग जागर सुन रहे थे । लेकिन जैसे ही लोग कुछ देर सोये मकान अचानक ढह गया।

घायलों को आज सुबह सीएचसी कांडा में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार घर में जागर चल रहा था। जिसमें ग्रामीणों के साथ ही मेहमान भी शामिल होने आए थे। देर रात तक जागर चला। जागर पर देवता भी झूमे और लोग भी। जिससे मकान हिल गया। इसके बाद ग्रामीण तो अपने घर चले गए, लेकिन मेहमान वहीं एक ही मकान में सो गए।

देर रात को जैसे ही लोग कुछ देर सो पाये थे। इस बीच अचानक से मकान ढह गया। नींद में होने के कारण लोग कुछ समझ भी नहीं पाये। मलबे में दबने के कारण एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 13 लोग घायल हो गए। घायलों को ग्रामीणों ने किसी तरह मलबे से बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया।

Share This Article