Big NewsNainital News

भीषण सड़क हादसा!, डंपर और बाइक की जोरदार टक्कर, एक की मौत, महिला गंभीर

नैनीताल से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कालाढूंगी के पास गेबुआ क्षेत्र में आज यानी शुक्रवार सुबह हादसे में एक युवक की जान चली गई। तो वहीं बाइक सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से महिला को अस्पताल भिजवाया।

हाईवे पर डंपर और बाइक की जोरदार टक्कर

दरअसल ये हादसा सुबह करीब सात बजे हुआ। मिली जानकारी के अनुसार 32 साल का कमलेश आर्य अपनी बाइस से बसंती थापा के साथ कालाढूंगी की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान डंपर से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई।

युवक की मौत, महिला घायल

टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गंभीर रूप से घायरल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को रामनगर अस्पताल पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया। तो वहीं बसंती थापा का इलाज चल रहा है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

मृतक कमलेश आर्य का शव पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही पोस्टमार्टम की कार्रवाई भी शुरू कर दी है। पुलिस फिलहाल दुर्घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें