देहरादून: तापमान लगातार गोते लगा रहा है। जैसे-जैसे तापमान गिर रहा है। ठंड वैसे-वैसे बढ़ती जा रही है। राजधानी देहरादून और असपास के इलाकों में ठंड ने अब तक के सारे रिकार्ड ध्वस्त कर दिये है। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पारा अभी और लुड़क सकता है। ऐसे में ठंड और बढ़ सकती है। बुधवार की रात अब तक की सबसे सर्द रात साबित हुई है।
राजधानी और आसपास के इलाकों में बुधवार को इस सीजन की अब तक की सबसे सर्द रात रहेगी। दून में रात को पारा पांच डिग्री से भी नीचे पहुंच गया है। वहीं मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार रात और ठंड रहने का अनुमान जताया है। दिन के समय गुनगुनी धूप पड़ रही है, जिससे अधिकतम तापमान 20 डिग्री से ऊपर बना हुआ है। लेकिन रात को तापमान में तेजी से कमी आ रही है और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री तक पहुंच रहा है। बुधवार को यह 4.5 डिग्री तक पहुंच गया।
आज को रात के तापमान में करीब आधा डिग्री की कमी और आ सकती है। मौसम केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि सभी इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा। कुछ क्षेत्रों में हल्का कोहरा भी छाया रह सकता है। हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर समेत प्रदेश के अन्य मैदानी क्षेत्रों में कोल्ड डे कंडीशन रहेगी। न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से कम बना हुआ है।