देहरादून: भाजपा का सदस्यता अभियान समाप्त हो गया है। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद-370 हटाये जाने के बाद भाजपा ने अपना सदस्यता अभियान देशभर में बढ़ा दिया था। अभियान के तहत भाजपा ने उत्तराखंड में 10 लाख नये सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे पार्टी ने हासिल कर लिया है।
प्रदेश महामंत्री अनिल गोयल का कहना है कि प्रदेश में पार्टी ने 10 लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा था, जिसे पार्टी ने पार करते हुए 11 लाख का आंकड़ा पार कर लिया हैै। पूरे प्रदेश के आंकड़ों का मिलान किया जा रहा है, जिसके बाद आंकड़ा और भी ऊपर जाने की उम्मीद है। उन्होंने बताया कि अगर नये और पुराने सदस्यों के आंकड़ों को मिलाया जाए तो प्रदेश में भाजपा के अब 26 लाख सदस्य हो गए हैं।